• Home
  • Lucknow
    Mithibai Kshitij’24, Mumbai | Krishna Shroff inspires students with her visionary insights on Day 4

    9 things to do in Lucknow that’ll make you say “Wait, is this free?!”

    Deals, dishes & good times | Lucknow, head to Phoenix Palassio’s Food Fest before April 19

    Save this before summer hits | 15 Cold Coffees in Lucknow you can’t miss

    For a newer, smarter Lucknow! 5 game-changing developments on the way

    15 popular Lucknow places & their swap-worthy alternatives that deserve your time

    11 Souvenirs from Lucknow that actually deserve space in your suitcase

    Old lanes, old recipes: 9 iconic eats in Husainabad

    This bridge has seen it all: 112 years of Lucknow through Pucca Pul

    Put your brand across Lucknow with ScreenPe; 250+ high-visibility spots in one go!

  • Mumbai
  • Kanpur
  • Ahmedabad
  • Indore
No Result
View All Result
  • Home
  • Lucknow
    Mithibai Kshitij’24, Mumbai | Krishna Shroff inspires students with her visionary insights on Day 4

    9 things to do in Lucknow that’ll make you say “Wait, is this free?!”

    Deals, dishes & good times | Lucknow, head to Phoenix Palassio’s Food Fest before April 19

    Save this before summer hits | 15 Cold Coffees in Lucknow you can’t miss

    For a newer, smarter Lucknow! 5 game-changing developments on the way

    15 popular Lucknow places & their swap-worthy alternatives that deserve your time

    11 Souvenirs from Lucknow that actually deserve space in your suitcase

    Old lanes, old recipes: 9 iconic eats in Husainabad

    This bridge has seen it all: 112 years of Lucknow through Pucca Pul

    Put your brand across Lucknow with ScreenPe; 250+ high-visibility spots in one go!

  • Mumbai
  • Kanpur
  • Ahmedabad
  • Indore
No Result
View All Result
No Result
View All Result

लखनऊ के कुकरैल में शिफ्ट होगा प्राणी उद्यान और वन क्षेत्र में बनेगी नाइट सफारी

by Pawan Kaushal
4 years ago
in Lucknow-Hindi
0
WhatsappShare to FacebookShare to Linkedin

उत्तर प्रदेश सरकार ने बीते मंगलवार को कैबिनेट बैठक में कुकरैल वन क्षेत्र में नाइट सफारी पार्क की स्थापना और नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान को कुकरैल स्थानांतरित करने के प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी दे दी है। इन प्रस्तावों के तहत अब लखनऊ के वन क्षेत्र के पूर्वी व पश्चिमी ब्लॉक को मिलाकर 2027.4 हेक्टेयर क्षेत्र में से घने जंगलों के साथ छेड़छाड़ किए बिना करीब 150 एकड़ क्षेत्र में प्राणी उद्यान और 350 एकड़ क्षेत्र में भारत की पहली नाइट सफारी की स्थापना की जाएगी और नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान को भी यहीं पर शिफ्ट किया जाएगा।

इस पूरी परियोजना के तहत 75-75 एकड़ में टाइगर और तेंदुआ सफारी और 60 एकड़ में भालू सफारी बनाने की योजना है। इसके साथ ही लखनऊ चिड़ियाघर को भी शिफ्ट करते हुए प्रस्तावित नाइट सफारी क्षेत्र में जोड़ा जाएगा। नाइट सफारी बनाने में मौजूदा वनस्पति और जीवों को यथासंभव प्रभावित न करते हुए ज्यादा से ज्यादा खुला क्षेत्र जो वर्तमान में उपयोग में नहीं है उसका उपयोग किया जाएगा।

कुकरैल नदी को किया जाएगा चैनलाइज

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्राणी उद्यान और नाइट सफारी की स्थापना के लिए मुख्य सचिव के स्तर पर बैठक कराकर इसकी प्रक्रिया का निर्धारण जल्द करवाया जाएगा। कुकरैल नदी को चैनलाइज कर यथासंभव आकर्षक रिवर फ्रंट के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। प्राणी उद्यान और कुकरैल नाइट सफारी में आंगतुकों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कुकरैल का पूरा वन इलाका जहां जहां बाहरी क्षेत्र से मार्ग से जुड़ा है वहां चार लेन का मार्गों का निर्माण किया जाएगा। और इस पूरी परियोजना की लागत का आकलन कंसलटेंट की रिपोर्ट के बाद होगा।

त्रिसूर प्राणी उद्यान के तर्ज पर शिफ्ट होगा लखनऊ प्राणी उद्यान

राज्य सरकार के अधिकारीयों के मुताबिक देश में इससे पहले केरल में त्रिसूर प्राणी उद्यान को शिफ्ट किया जा चुका है और अब इसी के तर्ज पर लखनऊ के प्राणी उद्यान को शिफ्ट किया जाएगा। प्राणी उद्यान को शिफ्ट करने के लिए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की अनुमति जरूरी होती है।

आपको बता दें कि यूपी के तत्कालीन गवर्नर सर हरकोर्ट बटलर ने तत्कालीन प्रिंस ऑफ़ वेल्स के लखनऊ आगमन को यादगार बनाने के अवध के दूसरे नवाब नासिरुद्दीन हैदर ने बानारसी बाग को परिवर्तित कर 29 नवंबर 1921 को प्रिंस ऑफ़ वेल्स जूलॉजिकल गार्डन रखा था। और बाद में इसका नाम अवध के नवाब वाजिद अली शाह के नाम पर रखा गया था।

इसका कुल क्षेत्रफल 71.66 एकड़ है और इसमें से 61.31 एकड़ जमीन प्रिंस ऑफ़ वेल्स ट्रस्ट की है। वहीं 10.35 एकड़ जमीन लामार्टिनियर ट्रस्ट से लीज पर ली गई है, और यहां कुल 126 बाड़े वन्यजीवों के लिए हैं। वहीं 10 रात्रिचर बाड़े हैं। इसके साथ ही एक मछलीघर, 3-डी हॉल व अन्य सुविधाएं भी यहां मौजूद है।

आपको बताते चलें कि वर्ष 2001 में मायावती सरकार ने भी लखनऊ प्राणी उद्यान को हटाने का निर्णय लिया था और इसे हरदोई रोड पर मूसाबाग में ले जाने पर सहमति बनी थी। तब सरकार के निर्णय का हर तरफ से विरोध हो गया था और इस कारण से प्राणी उद्यान को शिफ्ट नहीं किया गया था।

लखनऊ के कुकरैल जंगल में 500 एकड़ में बनेगी भारत की पहली नाइट सफारी

Knocksense Shorts| लखनऊ के 1090 चौराहे के पास बनाया गया विधानभवन का खूबसूरत म्यूरल

NHAI ₹250 करोड़ से लखनऊ-कानपुर हाईवे का करेगा सुंदरीकरण, टूटी सड़क और डिवाइडर की होगी मरम्मत

लखनऊ में अर्जुनगंज के पास स्थित मरी माता मंदिर रोड के पीछे बनाया जाएगा 4 लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर

Tags: knocksenseknocksense hindiknocksense lucknowKukrail Reserve ForestLucknow Night safarilucknow zooLucknow's Kukrail forestNawab Wajid Ali Shah Prani Udyannawab wajid ali shah zoological gardenUP Night Safariकुकरैल जंगलकुकरैल वन रिजर्वनाइट सफारीलखनऊ के कुकरैल जंगल
SendShare234Share41

Pawan Kaushal

Related Stories

उत्तर प्रदेश में अब सड़क की खुदाई और कटान करने के लिए डीएम की अनुमति अनिवार्य

by Pawan Kaushal
30.03.2026
0

उत्तर प्रदेश में अब बिना डीएम की अनुमति के सड़क की खुदाई या कटान नहीं की जा सकेगी। यूटिलिटी सेवाओं जैसे कि केबल, सीवर, ड्रेन आदि के लिए...

उत्तर प्रदेश में अब पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी के लिए अदा करना होगा 4 से 7 फीसदी तक स्टाम्प शुल्क

by Pawan Kaushal
30.03.2026
0

उत्तर प्रदेश में अब घर, जमीन, जैसी अचल संपत्तियों के लिए किसी के भी नाम मुख्तारनामा यानी पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी करने के नियमों में बदलाव किया गया है।...

मॉडर्न एकेडमी – लखनऊ में बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा का एक मात्र प्रतिष्ठित संस्थान

by Pawan Kaushal
07.06.2023
0

कहते है पढ़ाई कभी बेकार नहीं जाती। और शिक्षा एक मात्र ऐसा जरिया है जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति किसी भी परिस्थिति से लड़ने में सक्षम हो...

बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए लखनऊ का एक मात्र संस्थान मॉडर्न गर्ल्स कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज

by Pawan Kaushal
30.03.2026
0

एक बेटी को शिक्षित करने का मतलब है पूरे समाज को शिक्षित करना, और इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए मॉडर्न गर्ल्स कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (Modern Girls...

Recent Posts

  • Amdavad’s Summer Survival List: 9 spots for icy, tangy, chilled & electrolyte-loaded specials
  • The Kanpur Hospitality Edit | 9 ornate properties worth knowing
  • 9 things to do in Lucknow that’ll make you say “Wait, is this free?!”

Recent Posts

  • Amdavad’s Summer Survival List: 9 spots for icy, tangy, chilled & electrolyte-loaded specials 31.03.2026
  • The Kanpur Hospitality Edit | 9 ornate properties worth knowing 31.03.2026
  • 9 things to do in Lucknow that’ll make you say “Wait, is this free?!” 31.03.2026
  • Home
  • Sample Page
  • Screen Pe

No Result
View All Result
  • Home
  • Lucknow
  • Mumbai
  • Kanpur
  • Ahmedabad
  • Indore